Ranchi: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि जगरनाथ महतो का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक और झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. कहा कि जगरनाथ महतो के साथ झारखंड विधानसभा के सदस्य के तौर पर लम्बे अरसे तक काम करने का अवसर मिला और जनहित के कई मुद्दों पर हमने साथ-साथ संघर्ष किया था. हाल के दिनों में राज्य के शैक्षणिक विकास के लिए उनके साथ कई बार लम्बा विमर्श हुआ था, कुछ बिंदुओं पर हम मिलकर काम करना चाहते थे. इसे भी पढ़ें - अलविदा">https://lagatar.in/goodbye-tiger-jagarnath-mahatos-body-was-brought-to-vidhansabha-cm-and-other-mlas-paid-tribute/">अलविदा
टाइगर…जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर लाया गया विधानसभा,CM सहित अन्य विधायकों ने दी श्रद्धांजलि
‘टाइगर’, अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी, 8 लाख लोग नौ दिनों से झेल रहे जलसंकट, दिल्ली से पैसा लेकर भागा, गुमला में धराया, 6.54 करोड़ बरामद समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में
टाइगर…जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर लाया गया विधानसभा,CM सहित अन्य विधायकों ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने को लेकर भी हमेशा एक्टिव रहे - अन्नपूर्णा
अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि जब भी गरीबों, वंचितों, शोषितों, पिछड़ों के हितों की बात आई, बगैर किसी दलीय पूर्वाग्रह के जगरनाथ महतो साथ खड़े हुए. राज्य में शिक्षा व्यवस्था में सुधार का प्रश्न हो, सुदूरवर्ती क्षेत्रों में नए विद्यालयों की स्थापना या शिक्षा जगत से जुड़ा कोई अन्य विषय हो, जगरनाथ जी सदैव मुखर रहे. झारखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने को लेकर लम्बे समय से उनके साथ विमर्श चल रहा था और उन्होंने इसके लिए राज्य में शैक्षणिक आधारभूत संरचना के विस्तार की प्रतिबद्धता भी प्रकट की थी. एक विधायक के तौर पर झारखंड विधानसभा में साथ-साथ काम करते हुए उनसे काफी कुछ सीखने को भी मिला था. इसे भी पढ़ें -अलविदा">https://lagatar.in/goodbye-tiger-warrant-issued-against-actress-ameesha-patel/">अलविदा‘टाइगर’, अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी, 8 लाख लोग नौ दिनों से झेल रहे जलसंकट, दिल्ली से पैसा लेकर भागा, गुमला में धराया, 6.54 करोड़ बरामद समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में
Leave a Comment