Search

 
 
 

जुझारू, संघर्षशील और धरतीपुत्र थे जगरनाथ महतो : दीपक प्रकाश

 
Ranchi : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शोक जताते हुए कहा कि स्व जगरनाथ महतो जुझारू, संघर्षशील और धरतीपुत्र थे. उनके आकस्मिक निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है. दीपक प्रकाश ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. कहा, भगवान परिजनों को दुख की घड़ी में धैर्य और साहस प्रदान करें.

जगरनाथ महतो ने कोरोना को योद्धा की तरह हराया था- बाबूलाल

जगरनाथ महतो के निधन पर शोक जताते हुए भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उन्होंने कोरोना जैसी बीमारी को एक योद्धा की भांति हराया था. उनका इस तरह असमय चला जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत पीड़ादायी है. राजनीतिक भिन्नताओं के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी जीवटता का मैं सदैव प्रशंसक रहा हूं. ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें.

अपने व्यवहार से पक्ष-विपक्ष के नेताओं में लोकप्रिय थे जगरनाथ महतो- रघुवर

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि विनम्र और मृदुभाषी जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन की खबर स्तब्ध करने वाली है. इस खबर पर विश्वास करना मुश्किल है. टाइगर के नाम से विख्यात जगरनाथ दा के जाने से झारखंड के राजनीतिक क्षेत्र में जो स्थान रिक्त हुआ है, उसे भरना संभव नहीं होगा. अपनी बात - व्यवहार से वे पक्ष-विपक्ष के नेताओं के बीच काफी लोकप्रिय थे. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और अपने श्रीचरणों में स्थान दें. इसे भी पढ़ें – ED">https://lagatar.in/hearing-in-hc-on-april-10-on-warranty-dahu-yadavs-anticipatory-bail-in-ed-case/">ED

केस में वारंटी दाहु यादव की अग्रिम जमानत पर HC में 10 अप्रैल को सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही