Search

 
 
 

जगरनाथ महतो एक अपराजेय योद्धा थे- रविंद्र नाथ महतो

 
Ranchi: जगरनाथ महतो के निधन पर झारखंड विधानसभा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि सभा में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, प्रभारी सचिव डॉ जावेद हैदर ,विधायक नलिन सोरेन और विनोद सिंह के अलावा विधानसभा के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. इसे पढ़ें- विश्व">https://lagatar.in/workshop-organized-on-the-theme-health-for-all-on-world-health-day-presided-over-by-additional-chief-secretary/">विश्व

स्वास्थ्य दिवस पर “सभी के लिए स्वास्थ्य” थीम पर कार्यशाला का आयोजन, अपर मुख्य सचिव ने की अध्यक्षता
जगन्नाथ महतो को याद करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की वे झारखंड आंदोलन में उनके सहयोगी ही नहीं बल्कि अभिन्न मित्र भी थे. उनका चले जाना राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है. राज्य गठन के लिए आंदोलन और राज्य निर्माण के बाद विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. इसे भी पढ़ें- आपकी">https://lagatar.in/due-to-these-habits-of-yours-kidney-can-be-damaged-be-careful/">आपकी

इन आदतों की वजह से डैमेज हो सकती है किडनी, हो जाएं सतर्क
जगरनाथ महतो को एक अपराजेय योद्धा बताते हुए स्पीकर ने कहा कि 2005 से वह लगातार डुमरी विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते रहे और कोरोना संक्रमण के बाद फेफड़ों का प्रत्यारोपण होने के बाद भी जिस जुनून के साथ उन्होंने समाज सेवा की ऐसे उदाहरण बिरले ही देखने को मिलते हैं. इस मौके पर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही