Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना : राम मंदिर निर्माण को लेकर जगदानंद सिंह का विवादित बयान, बोले- ‘अब गरीबों वाले राम नहीं रहेंगे’, बीजेपी ने बोला हमला

Patna:  आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने राम मंदिर और राम जन्मभूमि को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण नफरत की जमीन पर हो रहा है. साथ ही कहा कि हम `हे राम` में विश्वास करते हैं. `जय श्रीराम` में नहीं. हमारे हृदय में राम हैं. पत्थर के आलीशान मंदिरों में नहीं. जगदानंद सिंह ने कहा कि श्री राम ना तो अयोध्या में हैं, और ना ही लंका में. बल्कि श्री राम तो आज भी शबरी की कुटिया में मौजूद हैं. इस बयान के बाद बीजेपी ने जगदानंद सिंह पर निशाना साधा है.

बीजेपी ने जगदानंद सिंह पर साधा निशाना

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Untitled-29.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि जगदानंद सिंह ने राम जन्मभूमि को "नफ़रत की ज़मीन" बताया है. ये बेहद हैरान कर देने वाला बयान है. साथ ही कहा है कि इस देश में उन्मादी के राम बचे हैं गरीबों के राम नहीं. पूनावाला ने कहा कि इससे पहले उन्होंने पीएफआई पर बैन के दौरान हिंदुओं को निशाना बनाते हुए विवादित टिप्पणी की थी. वह लगातार हिंदू आस्था पर चोट करते हैं, ताकि उन्हें वोट बैंक का वोट मिलता रहे. ये कोई संयोग नहीं है, बल्कि वोट बैंक का प्रयोग है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Untitled-30.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि जगदानंद सिंह का यह बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि राम मंदिर का उद्घाटन एक जनवरी 2024 को किया जाएगा. शाह के उस बयान के बाद से ही लगातार राजनीतिक दलों के नेता अपनी प्रतिक्रिया इस पूरे मामले में दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें:  शहीद">https://lagatar.in/thousands-of-people-gathered-in-the-last-journey-of-martyr-commando-deepak-kumar-raised-slogans-of-bharat-mata-ki-jai/">शहीद

कमांडो दीपक कुमार की अंतिम यात्रा में जुटे हजारों लोग, लगे ‘भारत माता की जय’ के नारे
[wpse_comments_template]              

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही