जो लोग शब्दों की गहराई और उनके गहरे अर्थ को समझे बिना ऐसी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं, वे खतरनाक ईको सिस्टम द्वारा संचालित गुमराह आत्माएं हैं. NewDelhi : देश में कुछ ऐसे लोग हैं, जिनकी सनातन और हिंदू के जिक्र भर से चौंकाने वाली प्रतिक्रिया आती है. ये गुमराह लोग हें. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज शुक्रवार को जेएनयू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वेदांत कांग्रेस को संबोधित कर रहे थे. उपराष्ट्रपति ने इस क्रम में अफसोस जताया कि भारत में सनातन और हिंदू के जिक्र भर से गुमराह लोग चौंकाने वाली प्रतिक्रिया देने लगते हैं. कहा कि जो लोग शब्दों की गहराई और उनके गहरे अर्थ को समझे बिना ऐसी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं, वे खतरनाक ईको सिस्टम द्वारा संचालित गुमराह आत्माएं हैं.
जगदीप धनखड़ ने तंज कसा, सनातन और हिंदू के जिक्र भर से ही भटकती आत्माएं चौंक जाती हैं...
Last Updated: Jan 03, 2025 12:00 AM (IST)