Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जगप्रीत बनी डिवाइन योगा अकादमी महाराष्ट्र की कोऑर्डिनेटर

Ranchi: रांची की बेटी जगप्रीत कौर डिवाइन योगा अकादमी महाराष्ट्र की कोऑर्डिनेटर बनाई गईं हैं. इसकी जानकारी डिवाइन योगा अकादमी की डायरेक्टर डॉ परिणीता सिंह ने दी. डॉ परिणीता ने जगप्रीत का अकादमी में स्वागत किया और अच्छे भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा जगप्रीत के आने से अकादमी को बहुत बल मिलेगा. बताते चलें कि डिवाइन योगा अकादमी विगत कई वर्षों से योग की जागरूकता के लिए कार्य कर रही है. डिवाइन योगा अकादमी का प्रयास रहा है कि योग के बारे में सही और साइंटिफिक जानकारी लोगों तक पहुंचायी जाये. जगप्रीत ने बताया कि डिवाइन योगा अकादमी से जुड़ना उसके लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है, और मैं डिवाइन योगा अकादमी को ऊंचे मुकाम तक ले जाने में अपना पूर्ण सहयोग करूंगी. इसे भी पढ़ें- भ्रष्ट">https://lagatar.in/who-is-the-patron-of-corrupt-bureaucrats-deepak-prakash/">भ्रष्ट

नौकरशाहों का संरक्षक कौन : दीपक प्रकाश
बताते चलें कि जगप्रीत फिलहाल पुणे, महाराष्ट्र में रहती हैं. उसे आयुष विभाग द्वारा लेवल वन योगा इंस्ट्रक्टर की मान्यता प्राप्त है. वह लेंस आई नामक न्यूज़ पोर्टल मे यंग आई के रूप में अपनी सेवा दे रही हैं. इसके साथ ही जगप्रीत मान्यता प्राप्त न्यूट्रिशियन भी हैं और हेल्दी पिन्च नामक खुद की वेबसाइट भी चलाती हैं. इन सबके अलावा जगप्रीत कॉर्पोरेट कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही