Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह 12 को, सिंदरी से भी कार्यकर्ता लेंगे भाग

Sindri : केंद्र की मोदी सरकार के अहम के खिलाफ 12 अप्रैल को धनबाद में जय भारत सत्याग्रह का आयोजन होगा. इसमें सिंदरी से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे. यह बातें सिंदरी नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ने कहीं. वह 11 अप्रैल को प्रख्यात समाजसेवी ज्योतिबा फुले की 167वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में बोल रहे थे. कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार के अहम को सत्याग्रह के माध्यम से चुनौती देना है. राजधानी रांची सहित सभी जिलों में होने वाले सत्याग्रह में पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित वरिष्ठ नेता व मंत्री भाग लेंगे. सरकार ने लगातार चार टर्म तक लोकसभा सांसद रहे वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता बदले की भावना से कार्रवाई करते हुए समाप्त कर दी. इसके विरोध में धनबाद के यूनियन क्लब के समीप पुराना कांग्रेस कार्यालय के समक्ष धरना-सत्याग्रह किया जाएगा. ज्योतिबा फुले के श्रद्धांजलि समारोह में विश्वनाथ प्रताप सिंह, विदेशी सिंह, राज बिहारी यादव, पूर्णेन्दु सिंह, मिनिस्टर यादव, संजय कुमार यादव, मदन प्रसाद, शमसुद्दीन खान, सोमनाथ दुबे, सत्येंद्र सिंह, चंद्र विजय सिंह, मनोहर श्रीवास्तव, जाहिद हुसैन, पिंटू घोष आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-measles-rubella-vaccination-campaign-in-the-district-from-april-12-children-up-to-15-years-will-be-vaccinated/">धनबाद

: जिले में मिजिल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान 12 अप्रैल से, 15 साल तक के बच्चों को लगेगा टीका [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही