- व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, दिखी मिनी इंडिया की झलक
Washington : अमेरिकी दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समयानुसार शाम को पीएम मोदी व्हाइट हाउस पहुंचे. यहां उनका भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद राष्ट्रपति बाइडेन और पीएम मोदी ने व्हाइट हाउस को संबोधित किया. यहां पीएम मोदी ने कहा कि मेरा स्वागत 140 करोड़ भारतीय का सम्मान है. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच रक्षा, अंतरिक्ष, स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में बढ़ते भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंधों को और बढ़ावा देने समेत अन्य मुद्दों पर द्विपक्षीय बातचीत भी हुई. इससे पहले पीएम मोदी का व्हाइट हाउस में राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया गया. यहां राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि अमेरिका और भारत के बीच संबंध 21वीं सदी में सबसे निर्णायक रिश्तों में से एक है. पीएम मोदी ने अपने संबोधन को `जय हिंद, गॉड ब्लेस अमेरिका` कहकर खत्म किया. व्हाइट हाउस में मिनी भारत की झलक देखने को मिली. पीएम मोदी के स्वागत के लिए व्हाउट हाउस में हिंदी गाने बजते नजर आए. साथ ही बड़ी संख्या में यहां भारतीय मूल के लोगों को भी बुलाया गया था, जिनके हाथों में तिरंगा नजर आया. भारत माता की जय और `मोदी मोदी` के नारे भी लगाए गये. मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह पहली बार है जब व्हाइट हाउस के दरवाजे इतने भारतीयों के लिए खुले हैं.
140 करोड़ देशवासियों का सम्मान
पीएम मोदी ने अपने संबोधित की शुरुआत करते हुए कहा, "मैं सबसे पहले राष्ट्रपति बाइडेन के मित्रतापूर्ण स्वागत और उनके संबोधन के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. क़ानून के तहत समानता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, धार्मिक बहुलवाद, हमारे लोगों की विविधता यह मूल्य सिद्धांत दृढ हैं और विकसित हुए हैं. आज व्हाइट हाउस में शानदार स्वागत समारोह से एक प्रकार से भारत के 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान और गौरव है. ये सम्मान अमेरिका में रहने वाले 4 मिलियन से अधिक भारतीय लोगों का भी सम्मान है.
भारतीय अमेरिका में भारत की शान बढ़ा रहे हैं
पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मैं कई बार व्हाइट हाउस आया हूं. यह पहली बार है जब व्हाइट हाउस के दरवाजे इतनी बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए खोले गए हैं. भारतीय समुदाय के लोग अपने टैलेंट से अमेरिका में भारत की शान बढ़ा रहे हैं. आप सब हमारे संबंधों की असली ताकत हैं. पोस्ट कोविड काल में विश्व व्यवस्था एक नया आकार ले रहा है. इस कालखंड में भारत और अमेरिका की दोस्ती पूरी दुनिया की ताकत को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी. दोनों देश वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धता के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहीं ये बातें
पीएम मोदी के स्वागत में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन व्हाइट हाउस को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आपका फिर से स्वागत है. मैंने हमेशा विश्वास किया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच यह रिश्ता 21वीं सदी के सबसे अहम संबंधों से एक है. हमारे संविधान के पहले शब्द यही है कि `हम, देश के नागरिक, हमारे लोगों के बीच स्थाई संबंध और साझे मूल्य और वर्तमान के मुद्दों से निपटने के लिए वैश्विक नेताओं के रूप में हमारी साझी ज़िम्मेदारी है`. जो बाइडेन ने कहा कि मैं सम्मानित हूं कि लगभग 15 साल वर्षों में पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका भारत गणराज्य के लिए एक आधिकारिक राजकीय यात्रा की मेज़बानी कर रहा है. प्रधानमंत्री मोदी आपका व्हाइट हाउस में स्वागत है. आपके सहयोग से, हमने स्वतंत्र, खुले, सुरक्षित और समृद्ध इंडो-पैसिफिक के लिए क्वाड को मजबूत किया है.
इसे भी पढ़ें – बकरीद">https://lagatar.in/jharkhands-religious-places-will-be-strictly-guarded-in-bakrid-4000-additional-police-will-be-deployed-in-13-districts/">बकरीद
में झारखंड के धार्मिक स्थलों पर रहेगा कड़ा पहरा,13 जिलों में 4000 अतिरिक्त पुलिस की होगी तैनाती [wpse_comments_template]
में झारखंड के धार्मिक स्थलों पर रहेगा कड़ा पहरा,13 जिलों में 4000 अतिरिक्त पुलिस की होगी तैनाती [wpse_comments_template]
Leave a Comment