Search

मंडल कारा में जेल अदालत, कैदियों को उनके मुकदमों के प्रति किया गया जागरूक

Latehar : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह लॉ विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के अध्यक्ष अखिल कुमार के निर्देश पर रविवार को स्थानीय मंडल कारा में जेल अदालत लगायी गयी. इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि बंदियों को उनके मुकदमों की स्थिति जानने का पूरा हक है. इसके अलावा उन्होंने बंदियों को उनकी गिरफ्तारी की तिथि व वाद संख्या व उनके उपर लगे आरोपों की जानकारी रखने के प्रति जागरूक किया. श्री कुमार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकारी के द्वारा दी जाने वाली कई कानूनी सहायता की जानकारी दी. असिस्टेंट एलएडीसी दीपक मिश्रा ने भी बंदियों को कानूनी रूप से जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने छोटे-मोटे मुकदमों को सुलह व समझौता से निष्पादित करने की बात कही. मौके पर मंडल कारा अधीक्षक मेनशन बारवा, प्रभारी जेलर प्रदीप मुंडा व व्यवहार न्यायालय व मंडल कारा के कई कर्मचारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-10-lakh-prize-baijnath-singh-arrested-many-naxalites-arrested-recently/">लातेहार

: 10 लाख का इनामी बैजनाथ सिंह गिरफ्तार, हाल में कई नक्सली दबोचे गये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp