Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में लगी जेल अदालत

Ranchi: झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची की ओर से रविवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार, रांची में जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इसका आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कमलेश बेहरा की अध्यक्षता में किया गया. विभिन्न न्यायालयों में लंबित वाद निष्पादन के निमित बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा होटवार, में संसीमित बंदियों का आवेदन जेल अदालत के लिये समर्पित किया गया था. जिसमें 1 बंदी को जेल अदालत का लाभ देते हुए कारामुक्त किया गया.

जेल अदालत में लगा कैंप

जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर में बंदियो को झालसा के निर्देश पर चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराने के को लेकर प्रत्येक जेल अदालत में सदर अस्पताल से प्रतिनियुक्ति चिकित्सक की देखरेख में जांच एवं इलाज किया जायेगा, जिसका शुभारम्भ रविवार से कारा में कैप आयोजित कर किया गया. जेल अदालत में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची द्वारा बंदियों की समस्या को सुना गया एवं बंदियों से आवेदन लेकर उक्त समस्या का तुरंत निराकरण के लिये मौजूद एलएडीसी एवं सदस्यों को निर्देशित किया गया. मौके पर कमलेश बेहरा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची, अक्षत श्रीवास्तव, कारापाल, न्यायिक दण्डाधिकारी, काराकर्मी बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा होटवार, रांची एवं डिप्टी एलएडीसी तथा न्यायालयकर्मी तथा बंदीगण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - योगी">https://lagatar.in/yogi-attacked-the-opposition-on-sambhal-issue-did-the-ancient-temple-and-the-statue-of-bajrang-bali-come-overnight/">योगी

ने संभल मुद्दे पर विपक्ष पर हल्ला बोला, प्राचीन मंदिर और बजरंग बली की मूर्ति रातों-रात आ गयी क्या?  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही