Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेंधु मुंडा मामले में जेल अधीक्षक को तत्काल हटाया जाय : अयूब खान

Chandwa : लातेहार जेल में बंद विचाराधीन बंदी सेंधु मुंडा की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता अयूब खान ने एसपी से मांग की है कि जेल अधीक्षक को तत्काल हटाया जाय. जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी हो. अयूब खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सामाचार पत्रों में आयी खबर में परिजनों का आरोप है कि हेसला निवासी बजुर्ग दंपती की हत्या के आरोप में जेल में बंद सेंधु मुंडा के शरीर पर पिटाई के गहरे निशान हैं. पिटाई की वजह से ही उसकी मौत हुई. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-minister-banna-gupta-reached-sonari-gwala-basti-after-the-district-administrations-notice-to-remove-the-encroachment/">जमशेदपुर

: जिला प्रशासन की अतिक्रमण हटाने की नोटिस के बाद सोनारी ग्वाला बस्ती पहुंचे मंत्री बन्ना गुप्ता

मामले की हो उच्चस्तरीय जांच- अयूब खान

अयूब खान ने कहा कि मामला काफी गंभीर है. ऐसे में इसकी उच्चस्तरीय जांच की जाय और दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई हो. जेल अधीक्षक के रहते निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती. उन्होंने आरोप लगाया कि जांच प्रभावित कर दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा सकता है. अयूब खान ने ये मांग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन से की है. इसे भी पढ़ें :होली">https://lagatar.in/foundation-stone-of-new-building-of-holy-trinity-church-doranda-to-be-built-at-a-cost-of-2-crores/">होली

ट्रिनिटी चर्च डोरंडा के नये भवन का शिलान्यास, 2 करोड़ की लागत से बनेगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही