Search

 
 
 

जेल अधीक्षक ने कोर्ट को बताया, कितने दिनों से जेल में बंद हैं निलंबित IAS पूजा सिंघल

 
Ranchi: मंगलवार को निलंबित IAS पूजा सिंघल की ओर से दायर उस याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें उन्होंने नए कानून के तहत कस्टडी के आधार पर जेल से रिहा करने की गुहार लगाई है. शनिवार को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक को यह बताने का निर्देश दिया था कि पूजा सिंहल कब से जेल में हैं और उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि कितनी हुई है. जिसके आलोक में जेल अधीक्षक की ओर से कोर्ट में जवाब दाखिल कर दिया गया है. अग्रिम सुनवाई के लिए पूजा सिंघल के अधिवक्ता की ओर से समय देने का आग्रह किया है. जानकारी के मुताबिक, पूजा सिंघल अब तक लगभग 28 महीनों से जेल में बंद हैं. पूजा सिंघल के अधिवक्ता के मुताबिक, नए क़ानून के अनुसार किसी मामले में लंबे समय से जेल में बंद आरोपी की न्यायिक हिरासत की अवधि उक्त मामले में दी जाने वाली सजा की एक तिहाई है तो उसे बेल दी जा सकती है. पूजा सिंघल की याचिका पर 6 दिसंबर को सुनवाई होगी. इसे भी पढ़ें -पूर्व">https://lagatar.in/big-setback-for-alamgir-alam-ed-court-rejects-discharge/">पूर्व

मंत्री आलमगीर आलम को बड़ा झटका, ED कोर्ट ने खारिज की डिस्चार्ज याचिका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही