Search

 
 
 

जेल का जवाब जीत से दिया जाएगाः सीएम

 
Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जेल का जवाब जीत से दिया जाएगा. संवैधानिक संस्थाएं केंद्र सरकार के हाथों में कठपुतली की तरह नाच रही हैं. सीएम ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि झारखंड की जनता का भरपूर आशीर्वाद अबुआ सरकार के साथ है. इसे भी पढ़ें - गोधरा">https://lagatar.in/pm-modi-praised-film-the-sabarmati-report-made-on-godhra-riots-said-the-truth-is-coming-out/">गोधरा

दंगों पर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट की पीएम मोदी ने तारीफ की, कहा, सच्चाई सामने आ रही है…

आर्थिक बोझ को कम करने की कोशिश

सीएम ने कहा कि महाजनी प्रथा के खिलाफ दिशोम गुरुजी ने संघर्षी आंदोलन किया था. आज आपकी अबुआ सरकार ने भी आपको महाजनों के चंगुल से निकाल कर आपके आर्थिक बोझ को कम करने की भी कोशिश की है. आपके इस बेटे और भाई ने आपका सारा बोझ अपने कंधे पर लिया है. आप सशक्त रहेंगे तो हमारा झारखंड भी मजबूत रहेगा. भाजपा ने 20 साल तक राज्य को लूटने का काम किया और हमने आप सभी के सहयोग विकास की लंबी लकीर खींची है. अबुआ सरकार में फिर से मजबूती से हम सभी आगे बढ़ेंगे. गिरिडीह विधानसभा में फिर से प्रचंड बहुमत से यहां की जनता तीर-धनुष को अपना आशीर्वाद देगी.

भाजपा से पूछा यूपी बिहार में कितने में बिक रहा सिलेंडर

सीएम ने गिरिडीह में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा से सवाल किया है कि उत्तर प्रदेश और बिहार में गैस सिलेंडर कितने में बिक रहा है. इसे भी बताना चाहिए. झारखंड में सत्ता हासिल करने के लिए 500 रुपए में सिलेंडर देने का ऐलान कर रहे हैं. भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन राज्यों में चुनाव नहीं पाते, वहां विधायकों को खरीद कर सरकार बनाने में सफल हो जाते हैं. ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें -हिमाचल">https://lagatar.in/former-himachal-cm-jairam-thakur-raised-questions-on-congress-guarantee-warned-the-public/">हिमाचल

के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की गारंटी पर उठाए सवाल, जनता को किया आगाह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही