Search

 
 
 

जेल में बंद IAS पूजा सिंघल की बेटी आयुषी को 12वीं में मिले 97.6 प्रतिशत अंक

 
Ranchi : निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की बेटी आयुषी पुरवार ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किया है. घर में ईडी की छापेमारी के बीच आयुषी ने परीक्षा दी और ऐसे अच्छे नतीजे दिए. गौरतलब है कि ईडी की टीम ने सीबीएसई परीक्षा के पहले दिन सुबह छह बजे से पहले निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के आधिकारिक आवास पर छापा मारा था. ईडी के पहुंचते ही अधिकारियों ने पूरे घर को अपने कब्जे में ले लिया था. आयुषी पुरवार ऐसी स्थिति के बावजूद  विशेष रूप से शांत रही और सब कुछ अलग रखते हुए परीक्षा में शामिल हुई.

डीपीएस में आर्ट्स स्ट्रीम की छात्रा है

आयुषी डीपीएस में आर्ट्स स्ट्रीम की छात्रा है. उसने कला में भी शानदार प्रदर्शन कर 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. Lagatar24.com संवाददाता से बात करते हुए आयुषी पुरवार के पिता अभिषेक झा ने कहा, “यह परिवार में हम सभी के लिए गर्व का क्षण है. उसने अत्यधिक प्रतिभा दिखाई है और हमें अपने जीवन में आने वाली समस्याओं के बावजूद अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है. आयुषी ने जो कुछ सबके सामने पेश किया है, वह बड़ों के साथ-साथ अन्य छात्रों के लिए भी एक उदाहरण है. इसे भी पढ़ें – द्रौपदी">https://lagatar.in/the-entire-tribal-society-of-the-country-is-proud-of-draupadi-murmu-becoming-the-president-arjun-munda/">द्रौपदी

मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से देश का पूरा आदिवासी समाज गौरवान्वित : अर्जुन मुंडा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही