Ranchi : मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 120वीं जयंती पर मंगलवार को विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार 2022 दिया जाएगा. यह सम्मान उम्मीद फाउंडेशन की ओर से दिया जायेगा. यह कार्यक्रम कांके रोड स्थित सीएमपीडीआई के मयूरी सभागार में दोपहर 2 बजे से होगा. मुख्य अतिथि राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर जयपाल सिंह मुंडा के पुत्र जयंत जयपाल सिंह मुंडा, हॉकी इंडिया के भोलानाथ सिंह और लोक कलाकार नंदलाल नायक मौजूद रहेंगे. उम्मीद फाउंडेशन हर साल विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य के लिए लोगों को सम्मानित करता है.
के कुलपति ने कहा- झारखंड में मोटे अनाज की खेती की अपार संभावनाएं [wpse_comments_template]
इन्हें दिया जायेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
- मनोहर टोपनो (हॉकी)
- मनोज यादव (क्रिकेट/रोल बॉल)
- भोला नाथ सिंह (हॉकी)
- हरेन्द्र सिंह ( आर्चरी )
- संजय कुमार झा (योगा)
- विनोद कुमार सिंह ( एथलेटिक्स)
- मंगल मिंज ( फुटबॉल )
- असुंता लकड़ा ( हॉकी ) 9 सरोजनी लकड़ा
- उमाशंकर जयसवाल ( स्पोर्ट्स )
इन्हें मिलेगा जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार
- सलीमा टेटे (हॉकी)
- निक्की प्रधान (हॉकी)
- मोनालिषा पहाड़िया (नेट बॉल)
- महेश तिर्की ( एआरफ फुटबॉल)
- दिनेश कुमार (लॉन बॉल)
- फरीद खान (रेसलिंग)
- लवली चौबे (लॉन बॉल)
- सुजीत मुंडा (ब्लाइंड क्रिकेट )
- प्रदीप मिर्धा (फुटबॉल)
- नीतू लिंडा (फुटबॉल)
- प्रियंका केरकेट्टा ( लांग जंप )
- गीता खलखो ( लॉन बॉल)
- रूपा रानी तिर्की ( लॉन बॉल)
- अंजलि मुंडा (फुटबॉल)
- शुभलक्ष्मी शर्मा (क्रिकेट)
- दीपक कच्छप ( फुटबॉल )
के कुलपति ने कहा- झारखंड में मोटे अनाज की खेती की अपार संभावनाएं [wpse_comments_template]
Leave a Comment