Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार के मोमेंटो का हुआ अनावरण, 107 खिलाड़ी होंगे सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Ranchi : उम्मीद फाउंडेशन की ओर से तीन जनवरी को जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम का आयोजन सीएमपीडीआई के मयूरी सभागार में दो बजे से होगा. इस समारोह में विभिन्न खेल से जुड़े खिलाड़ियों, कोच, खेल को प्रोत्साहित करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया. मंगलवार को प्रेसवार्ता कर उम्मीद फाउंडेशन के अध्यक्ष रितेश उरांव, सचिव निरंजन भारती, खेल प्रकोष्ठ केंद्रीय अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, प्रदेश अध्यक्ष सोनू खलखो ने जानकारी दी. बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, विशिष्ट अतिथि के रूप में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, रांची सांसद संजय सेठ और राज्यसभा सांसद महुआ माजी मौजूद रहेंगी. इस दौरान 107 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. जिसके मोमेंटो का अनावरण किया गया. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-selection-trial-of-jharkhand-hockey-team-for-khelo-india-youth-games-on-january-5/">रांची

: खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए झारखंड हॉकी टीम का 5 जनवरी को चयन ट्रायल

छह कैटेगरी में किया जाएगा पुरस्कृत

प्रेसवार्ता में जानकारी दी गई कि इस वर्ष छह कैटेगरी में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा. इनमें - जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न, जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार, गुरू सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार, गुरू द्रोणाचार्य पुरस्कार, भगवान बिरसा मुंडा साहसिक पुरस्कार और झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार शामिल है. प्रेसवार्ता में कहा गया कि जो पुरस्कार विजेता खिलाड़ी समारोह में उपस्थित रहेंगे, उन्हें ही पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया जायेगा. खिलाड़ियों के किसी भी प्रतिनिधि को पुरस्कृत नहीं किया जायेगा.

जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार 2023

महेंद्र सिंह धोनी, सलिमा टेटे, संगीता कुमारी, निक्की प्रधान, गोल्डी मिश्रा, दीप्ति कुमारी, विजय हांसदा, अंकित टोप्पो, सपना कुमारी, फ्लोरेंस बारला, आशा किरण बारला, श्रीकांत साहू, छोटी कुमारी, सुनील बहादुर, कृष्णा खलको, दिनेश कुमार, मोहम्मद वसीम, कोमलिका बारी, विकास बारा, शिवानी टोप्पो, अश्वनी कुमारी, अमिशा केरकेट्टा, नारायण महतो, चंचला कुमारी, अमिशा उरांव को जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा.

जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार 2023

रूपा रानी तिर्की, गुरू चरण बेसरा, निशांत तिर्की, शशांक महतो, आकाश उरांव, गीता कुमारी, विशाल बहादुर, विशाज कुमार, लवली चौबे, अनु सेठ, निशिमा कुमारी, आदित्य कुमार, अंकिता भगत, दिव्यम मंडल, नोवल टोप्पनो, जोसफ टोप्पनो, रानी मुन्नी, लवली कुमारी, दीप्ति कुल्लु, अलबेला रानी, ममता कुमारी, सिमरन कुमारी, सुशांत उरांव, विकास उरांव, ललिता बोपयी, अंजु टुडु को जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार 2023 से नवाजा जाएगा.

गुरू सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार 2023

हरेंद्र कुमार सिंह, चंद्रवेश्वर साहू, दीपक गोप, आंनद गोप, मनोज प्रसाद, एडम होरो, ज्योति साहू, अनवर खान, आशु भाटिया और संजीव कुमार को गुरू सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार 2023 दिया जाएगा.

गुरू द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023

मधुकांत पाठक, शेखर बोस, जयदीप सरकार, बीएस राव, पुर्णिमा महतो, रिजवान अली, गणेश भारती, चंचल भट्टाचार्य, बीना केरकेट्टा और प्रतिमा बरवा को गुरू द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023 दिया जाएगा. इसके अलावा भगवान बिरसा मुंडा साहसिक पुरस्कार में प्रतीक सिंह आदि को दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें -सीएम">https://lagatar.in/cms-ed-letter-tell-the-allegations-ready-to-cooperate/">सीएम

का ED को पत्र: आरोप बताएं, सहयोग के लिए तैयार  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही