40 गाड़ियां जलकर राख मुख्यमंत्री भजनलाल ने अस्पताल जाकर घायलों से की मुलाकात Jaipur : राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां जयपुर के अजमेर रोड स्थित भांकरोटा इलाके में सीएनजी टैंकर की एक ट्रक से भीषण टक्कर हो गयी और टैंकर में आग लग गयी. इस भीषण आग ने पेट्रोल पंप सहित कई वाहनों को अपनी आगोश में ले लिया. करीब 40 गाड़ियां जलकर राख हो गयी है. जिसमें 10 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गयी. वहीं करीब 20-25 लोग घायल बताये जा रहे हैं. सभी घायलों को सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है. मौके पर 20 से ज्यादा दमकल विभाग की गाड़ियां मौजूद हैं. पुलिस और प्रशासन की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. एतिहातन आस-पास के रास्ते को डायवर्ट कर दिया गया है. जयपुर में हुए भीषण हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सीएम भजनलाल शर्मा सहित कई नेताओं ने दुख जताया है। https://twitter.com/AHindinews/status/1869938040149553196
https://twitter.com/BhajanlalBjp/status/1869945597676900782
24 से 25 लोग आईसीयू में भर्ती हैं : डॉ. दीपक माहेश्वरी
इधर SMS मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि अस्पताल में अब तक पांच शव आ चुके हैं. वहीं 24 से 25 लोग आईसीयू में भर्ती हैं. अभी और भी लोगों को लाया जा रहा है.
https://twitter.com/AHindinews/status/1869943214427516967मुख्यमंत्री भजनलाल स्थिति का जायजा लेने पहुंचे अस्पताल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर अग्निकांड में घायल हुए लोगों से मिलने एसएमएस अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना. साथ ही उन्होंने स्थिति का भी जायजा लिया. भजनलाल शर्मा ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि जयपुर-अजमेर एनएच पर गैस टैंकर में आग लगने की घटना में नागरिकों के हताहत होने का दुःखद समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है. घटना की सूचना मिलते ही एसएमएस अस्पताल जाकर चिकित्सकों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और घायलों की समुचित देखभाल के लिए निर्देशित किया. प्रशासन द्वारा बचाव कार्य निरंतर जारी है. स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं पूरी तत्परता से कार्यरत हैं. प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने परम धाम में स्थान, शोक संतप्त परिवारजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें. https://twitter.com/AHindinews/status/1869945118410871253https://twitter.com/BhajanlalBjp/status/1869945597676900782
Leave a Comment