National News : राजस्थान के जयपुर स्थित बगरू के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं की पिटाई किये जाने की खबर है. वे यहां आज शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे. ग्रामीणों को य़ह नागवार गुजरा.
रामपुरा, कंवरपुरा स्थित सरकारी स्कूल पिछले कई सालों से भैंसों के तबेले में चल रहा है। मैं अभी वही पहुँच रहा हूँ।
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) August 21, 2026
लेकिन हमारी टीम के कुछ साथी जो वहाँ पहुचे हुए थे, उनके साथ भाजपा के गुंडे फिर मारपीट पर उतर आए।
भाजपा को हमारे बच्चे भैंसों के तबेले में पढ़ते रहे, यह मंज़ूर है,… pic.twitter.com/OYYThDjKgB
उन लोगों ने CJP के कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ दिया, साथ ही धरने पर बैठ गये. इस घटना का ठीकरा CJP के आशुतोष रांका ने भाजपा पर फोड़ा है. आरोप लगाया कि उनकी टीम के लोगों के साथ भाजपा के गुंडों ने मारपीट की.
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि रामपुरा, कंवरपुरा में स्थित सरकारी स्कूल कई वर्षों से भैंसों के बाड़े में चल रहा है. रांका ने कहा, हंगामा करने वाले वहां के ग्रामीण नहीं हैं. वे भाजपा द्वारा बुलाये गये गुंडे हैं.
आशुतोष रांका ने कहा, कमल प्रधान नाम का इनका नेता गांव के गरीब लोगों की जमीन कब्जाने में लगा हुआ है. कहा कि बच्चों को भैंसों के बीच गौशाला में पढ़ाया जा रहा है. जब इसे रोकने की कोशिश की जाती है, तो भाजपा के गुंडे बवाल मचाते हैं. यह शर्मनाक स्थिति है.
CJP कार्यकर्ता शिवांगी शर्मा ने कहा, CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका और उनके साथियों को स्थानीय लोगों ने बगरू गांव जाने की कोशिश करने पर खदेड़ दिया, उन्होंने हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया और हमें आतंकवादी और नक्सली कहा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.