Jaipur : राजस्थान के जयपुर से नरबली से संबंधित एक खबर आयी है. दो साल की एक बच्ची कथित रूप से नरबली की शिकार होने से बच गयी. खबरों के अनुसार सो रही बच्ची को महिला तांत्रिक ने बलि देने के लिए उठा लिया था, लेकिन चमत्कारिक तरीके से बच्ची ने खुद को बचा लिया. मामला सामने आने से हड़कंप मच गया. जयपुर जिले की प्रताप नगर थाना की पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/demand-for-legal-recognition-of-same-sex-marriages-a-reflection-of-urban-elitist-views/">केंद्र
सरकार ने SC से कहा, Same-Sex-Marriage को कानूनी मान्यता देने की मांग शहरी संभ्रांतवादी विचारों का प्रतिबिंब
हत्याकांड : सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, यूपी के 183 एनकाउंटरों की भी पूर्व जज से जांच कराने की मांग
सरकार ने SC से कहा, Same-Sex-Marriage को कानूनी मान्यता देने की मांग शहरी संभ्रांतवादी विचारों का प्रतिबिंब
मनीषा रेहड़ी पर कपड़े धोने और प्रेस करने का काम करती थी
पुलिस के अनुसार एमपी निवासी विक्रम कुमार पत्नी मनीषा को लेकर कुछ समय पहले जयपुर रहने आया था. पति- पत्नी जयपुर के प्रताप नगर इलाके में सेक्टर 26 में किराये के मकान में रह रहे थे. उनकी दो साल की बेटी भी थी. मनीषा कमरे के नजदीक ही एक रेहड़ी पर कपड़े धोने और प्रेस करने का काम करती थी. रविवार दोपहर को वह रेहड़ी पर काम कर रही थी. उसने पास ही अपनी बेटी को सुला रखा था. मां मनीषा काम में मशगुल थी. इसी दौरान चुपके से एक महिला उसकी बच्ची को उठाकर ले गयी. इसे भी पढ़ें : अतीक-अशरफ">https://lagatar.in/atiq-ashraf-murder-case-petition-filed-in-supreme-court-demand-for-investigation-of-183-encounters-of-up-by-former-judge/">अतीक-अशरफहत्याकांड : सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, यूपी के 183 एनकाउंटरों की भी पूर्व जज से जांच कराने की मांग
Leave a Comment