Search

 
 
 

जयराम ने नीतीश की तुलना गिरगिट से की, खड़गे बोले-लालू ने उनके जाने की बात पहले ही कह दी थी

 
NewDelhi :  नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और वापस एनडीए में शामिल होकर सरकार बनाने को लेकर विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गयी है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कांग्रेस ने नीतीश की तुलना ‘‘गिरगिट’’ से की. साथ ही कहा कि बिहार की जनता इस ‘‘विश्वासघात’’ के लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेगी. जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि बार-बार राजनीतिक साझेदार बदलने वाले नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिटों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ‘‘विश्वासघात महारथी’’ और उन्हें इशारों पर नचाने वालों को माफ नहीं करेगी.  रमेश ने कहा कि धानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  जल्द ही बिहार में प्रवेश करने वाली राहुल गांधी की यात्रा से घबरायी हुई है. उससे ध्यान हटाने के लिए यह राजनीतिक नाटक रचा गया है.

लालू ने पहले ही कहा दिया था कि नीतीश जायेंगे - मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीतीश के पार्टी बदलने को लेकर प्रतिक्रया दी है. उन्होंने कहा कि देश में `आया राम-गया राम` जैसे कई लोग हैं. पहले वो और हम मिलकर लड़ रहे थे. जब मैंने लालू जी और तेजश्वी जी से बात की तो उन्होंने भी कहा कि नीतीश जा रहे हैं. अगर वह रुकना चाहता तो रूक जाता, लेकिन वह जाना चाहता है. कहा कि यह बात हमें पहले से ही पता थी, लेकिन इंडिया गठबंधन को बरकरार रखने के लिए हमने कुछ नहीं कहा. अगर हम कुछ गलत कहेंगे तो गलत संदेश जायेगा. इसकी जानकारी हमें लालू प्रसाद यादव जी और तेजश्वी यादव जी ने पहले ही दे दी थी. आज वह सच हो गया.

बीजेपी के समर्थन से शाम तक नयी सरकार के गठन की संभावना 

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेन्द्र वी आर्लेकर को रविवार सुबह अपना इस्तीफा सौंप दिया. वह राज्य में ‘महागठबंधन’ से अलग हो गये. नीतीश के इस कदम से राजद के साथ-साथ ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) को भी बड़ा झटका लगा है. राज्यपाल ने नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और नयी सरकार के गठन तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है. सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से शाम तक नयी सरकार के गठन की संभावना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही