Search

 
 
 

जयराम महतो को HC से मिली अग्रिम जमानत

 
Ranchi :  ”झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा” (JLKM) (पूर्व में JBKSS) के अध्यक्ष जयराम महतो को झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है. इससे पहले 18 जून को रांची सिविल कोर्ट ने जयराम महतो को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद 18 जुलाई को उन्होंने अपनी अग्रिम जमानत के लिए झारखंड हाईकोर्ट में गुहार लगायी थी. जयराम महतो के खिलाफ रांची पुलिस ने रांची के नगड़ी थाना में वर्ष 2022 में दर्ज कांड संख्या 48 में वारंट लिया है. वारंट प्राप्त करने के बाद रांची पुलिस ने गिरिडीह में जयराम महतो को गिरफ्तार करने के लिए दबिश भी दी थी लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही