Search

 
 
 

जयराम महतो ने बोकारो विधायक श्वेता सिंह के खिलाफ दर्ज कराई FIR

 
Bokaro: डुमरी विधायक जयराम महतो ने बोकारो विधायक श्वेता सिंह के खिलाफ बोकारो थाना में एफआईआर दर्ज कराई है. जयराम महतो का आरोप है कि श्वेता सिंह के समर्थकों ने उन्हें रोका, उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उनकी गाड़ी तोड़ दी.

क्या है पूरा मामला

जयराम महतो ने अपनी शिकायत में बताया है कि 3 अप्रैल को बोकारो में प्रदर्शन कर रहे विस्थापित युवाओं पर लाठीचार्ज में प्रेम महतो की मौत हो गई थी. इसके बाद वह बोकारो जनरल हॉस्पिटल में मृतक के परिजनों से मिलने गए थे. जब वह प्रदर्शनकारी युवाओं के पास पहुंचे, तो श्वेता सिंह अपने समर्थकों के साथ वहां मौजूद थीं.

एफआईआर की धाराएं

जयराम महतो की शिकायत पर श्वेता सिंह के खिलाफ धारा 131, 191, 190, 126(2), 115(2) और 324(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है. जयराम महतो ने कहा कि वह विधायक से पहले पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हैं. उन्होंने दावा किया कि झारखंड में किसी की ताकत नहीं है कि उन्हें कहीं आने-जाने से रोक सके. इसे भी पढ़ें – कांग्रेस">https://lagatar.in/attack-on-modi-government-in-congresss-national-convention-kharge-raised-issues-of-evm-fake-voter-list-monopoly-in-economy-sc-st-reservation-american-tariff/">कांग्रेस

के राष्ट्रीय अधिवेशन में मोदी सरकार पर हमला, EVM, फर्जी वोटर लिस्ट, अर्थव्यवस्था में monopoly, SC, ST आरक्षण, अमेरिकी Tariff का मुद्दा उठाया खड़गे ने
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही