Search

 
 
 

जयराम महतो की पार्टी पर विस चुनाव के दौरान विदेशों से फंड लेने का आरोप, चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान

 
 Ranchi :  डुमरी विधायक जयराम महतो की पार्टी पर विधानसभा चुनाव के दौरान विदेशी फंडिंग का आरोप लगा है. पश्चिम बंगाल के रहने वाले राहुल बनर्जी नाम के व्यक्ति द्वारा शिकायत किये जाने के बाद चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है. आयोग ने बोकारो डीसी को पत्र लिख कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/6-20.jpg">

class="aligncenter wp-image-988881 size-full" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/6-20.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/7-17.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-988882" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/7-17.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

चुनाव में विदेशों से धन आया था 

बोकारो डीसी को लिखे पत्र में चुनाव आयोग ने बताया है कि पश्चिम बंगाल निवासी राहुल बनर्जी ने ईमेल के जरिए राज्य चुनाव आयोग से शिकायत की है कि झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने अवैध तरीके से विदेशी फंडिंग के जरिए धन मंगाया था,  जिसका इस्तेमाल चुनाव में किया गया. पत्र में लिखा है कि चुनाव में विदेशी धन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, यह चुनाव आचार संहिता का पूरी तरह उल्लंघन है. पत्र के जरिए चुनाव आयोग से यह भी शिकायत की गयी है कि ज्यादातर विदेशी धन सऊदी अरब से लाया गया था. इस संबंध में ईमेल में क्यूआर कोड और भेजी गयी राशि का ब्योरा भी दिया गया है.

 शिकायतकर्ता ने साक्ष्य भी उपलब्ध कराये हैं

पत्र में यह भी कहा गया है कि जयराम महतो की पार्टी के खिलाफ विदेशी फंडिंग की शिकायत करने वाले राहुल बनर्जी ने आयोग को तमाम साक्ष्य भी उपलब्ध कराये हैं, जिनसे पता चलता है कि सऊदी में रहने वाले एक दर्जन लोगों ने झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में मदद के लिए जयराम की पार्टी को पैसे भेजे थे. शिकायत पत्र में पैसे भेजने वालों के नाम और भेजी गयी रकम का भी जिक्र किया गया है. चुनाव में इस्तेमाल के लिए जयराम महतो की पार्टी द्वारा विदेशी फंड जुटाने के लिए जारी किये गये क्यूआर कोड को भी शिकायत पत्र के साथ संलग्न किया गया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही