Search

 
 
 

जयराम रमेश ने कहा, लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए सभी दल एकजुट हों...

 
 Godda :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि पार्टी का मानना है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब भी विपक्षी गठंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) का हिस्सा हैं. कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला के लिए सभी दलों को एकजुट होना चाहिए.              ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ममता बनर्जी 27 दलों के समूह ‘इंडिया का अब भी हिस्सा हैं

रमेश का बयान ऐसे समय में आया है जब ममता बनर्जी ने एक दिन पहले शुक्रवार को कहा था कि उन्हें संदेह है कि क्या कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में 40 सीट भी  हासिल कर पायेगी. गोड्डा में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के इतर यहां शनिवार को कहा,  हम मानते हैं कि वह (ममता बनर्जी) 27 दलों के समूह ‘इंडिया का अब भी हिस्सा हैं. उनका दावा है कि उनकी प्राथमिकता भाजपा से मुकाबला करना है. हमारी प्राथमिकता भी भाजपा से मुकाबला करना है. मुझे लगता है कि अगर हम सब एकजुट हों तो बेहतर होगा.

संदेह है कि यदि वे 300 सीट पर चुनाव लड़ते हैं, तो क्या वे 40 सीट भी जीत पायेंगे

उन्होंने पीटीआई-वीडियो से कहा, हम पटना, बेंगलुरु और मुंबई में एक साथ थे लेकिन ऐसा लगता है कि कुछ हुआ है. पहले शिवसेना अलग हो गयी, फिर नीतीश कुमार ने पलटी मारी. अब ममता बनर्जी जी ये टिप्पणियां कर रही हैं. मुझे लगता है कि हमें इसका एहसास होना चाहिए कि यह स्थानीय स्तर का चुनाव नहीं है. तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा, मैंने प्रस्ताव दिया कि कांग्रेस 300 सीट पर चुनाव लड़े (देश भर में जहां भाजपा मुख्य विपक्ष है), लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान देने से इनकार कर दिया. अब, वे मुस्लिम मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए राज्य में आये हैं. मुझे संदेह है कि यदि वे 300 सीट पर चुनाव लड़ते हैं, तो क्या वे 40 सीट भी जीत पायेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही