New Delhi : कांग्रेस ने एग्जिट पोल को आज रविवार को फर्जी करार देते हुए कहा कि यह चुनावों में धांधली को सही ठहराने के लिए जानबूझकर किया गया प्रयास और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं का मनोबल कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा खेले जा रहे मनोवैज्ञानिक खेल का हिस्सा है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने नयी सरकार के 100 दिवसीय एजेंडे की समीक्षा करने के लिए एक लंबा विचार-मंथन सत्र आयोजित करने समेत कई बैठकों के लिए भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह नौकरशाही तथा प्रशासनिक तंत्र को एक संकेत भेजने के लिए दबाव बनाने का तरीका है कि वह सत्ता में लौट रहे हैं. उधर आज एआईसीसी मुख्यालय में पार्टी नेताओं की बैठक में भाग लेने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा, यह एग्जिट पोल नहीं, मोदी मीडिया पोल है. ये मोदी जी का फैंटेसी पोल है. कहा कि हमें 295 सीटें मिलेंगी. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
VIDEO | Here’s what Congress leader Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh)">https://twitter.com/Jairam_Ramesh?ref_src=twsrc%5Etfw">@Jairam_Ramesh)
“Whose exit is confirmed on June 4, they have conducted these government exit polls which are completely fake and false. INDIA alliance parties will not get less than 295… pic.twitter.com/u9r2Oma230">https://t.co/u9r2Oma230">pic.twitter.com/u9r2Oma230
said during a press conference in Delhi.
— Press Trust of India (@PTI_News) June">https://twitter.com/PTI_News/status/1797175330093904302?ref_src=twsrc%5Etfw">June
2, 2024
जयराम रमेश ने यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में पीटीआई-भाषा से कहा, यह सब दिमाग का खेल है. मैं लौट रहा हूं, मैं फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहा हूं. वह नौकरशाही, देश के प्रशासनिक तंत्र को एक संकेत भेज रहे हैं और हम उम्मीद करते हैं कि निष्पक्ष मतगणना की जिम्मेदारी संभालने वाले सिविल सेवक दबाव बनाने के इन हथकंड़ों से डरेंगे नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि शनिवार शाम को आया एग्जिट पोल पूरी तरह फर्जी है और उस व्यक्ति द्वारा गढ़ा गया है जिसका चार जून को सत्ता से बाहर होना तय है. कांग्रेस नेता ने कहा, यह निवर्तमान प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) और निवर्तमान गृह मंत्री (अमित शाह) द्वारा खेले जा रहे मनोवैज्ञानिक खेल का हिस्सा है. निवर्तमान गृह मंत्री ने कल 150 जिला मजिस्ट्रेट और जिलाधीशों से बात की. एग्जिट पोल के जो नतीजे हैं उनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है.VIDEO | "It is not exit poll, it is Modi Media Poll. This is Modiji`s fantasy poll. Have you heard Sidhu Moose Wala`s song 295...(we will get) 295 (seats)," says Congress leader Rahul Gandhi (@RahulGandhi)">https://twitter.com/RahulGandhi?ref_src=twsrc%5Etfw">@RahulGandhi)
">https://t.co/1aCYHlISM0">pic.twitter.com/1aCYHlISM0
responding to media query after attending the meeting of party leaders at… pic.twitter.com/1aCYHlISM0
— Press Trust of India (@PTI_News) June">https://twitter.com/PTI_News/status/1797171356557005224?ref_src=twsrc%5Etfw">June
2, 2024
Leave a Comment