Search

 
 
 

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देना मोदी सरकार की हताशा व पाखंड को दर्शाता, जाति जनगणना कराना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी : जयराम रमेश

 
NewDelhi  :  केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा की है. इस फैसले के बाद भाजपा विरोधी दल मोदी सरकार को धन्यवाद तो दे ही रहे हैं. साथ ही उस पर निशाना भी साध रहे हैं. कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिये जाने के फैसले को हताशा और पाखंड बताया. उन्होंने भाजपा सरकार को सलाह देते हुए कहा कि सभी वर्गों को भागीदारी देने के लिए जातिगत जनगणना कराना ही सही मायनों में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को सबसे उचित श्रद्धांजलि होती. मगर मोदी सरकार इससे भाग रही है.

कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न दिये जाने का स्वागत करती है कांग्रेस 

जयराम रमेश ने एक्स पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि सामाजिक न्याय के प्रणेता जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न दिया जाना भले ही मोदी सरकार की हताशा और पाखंड को दर्शाता है, फिर भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत भारत रत्न दिये जाने का स्वागत करती है. ‘भागीदारी न्याय’ भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पांच स्तंभों में से एक है, इसके आरंभिक बिंदु के रूप में राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना की आवश्यकता होगी. राहुल गांधी जी लगातार इसकी वकालत करते रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार ने सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 के नतीजे जारी करने से इनकार कर दिया है. उन्होंने एक नयी राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना कराने से भी इनकार कर दिया है. सभी वर्गों को भागीदारी देने के लिए जातिगत जनगणना कराना ही सही मायनों में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को सबसे उचित श्रद्धांजलि होती, मगर मोदी सरकार इससे भाग रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही