Search

 
 
 

जयराम ने साधा निशाना, डोनाल्ड भाई के बार-बार दावे पर चुप क्यों हैं पीएम?

 
  • ट्रंप के बार-बार दावे करने पर सरकार चुप, आखिर यह गरजती हुई खामोशी क्यों : जयराम
  • ट्रंप के भारत-पाक संघर्षविराम दावे पर मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल
NewDelhi :  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष को सुलझाया है. इस दावे के बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस विषय पर चुप क्यों हैं और बार-बार किये जा रहे अमेरिकी दावों पर अब तक कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी है. https://twitter.com/Jairam_Ramesh/status/1925437505962471605

आखिर यह गरजती हुई खामोशी क्यों? : कांग्रेस कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 11 दिनों में आठवीं बार ट्रंप ने दावा किया है. भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की समान रूप से प्रशंसा की है और उन्हें हर मामले में बराबर बताया है. रमेश ने आगे कहा कि ट्रंप न केवल दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की बराबरी कर रहे हैं, बल्कि यह भी दिखा रहे हैं कि युद्धविराम की घोषणा में व्यापार ही उनका प्रमुख हथियार था. लेकिन हमारे प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री पूरी तरह चुप हैं. यह गड़गड़ाहट भरी चुप्पी क्यों? उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में प्रधानमंत्री मोदी को डोनाल्ड भाई का महान मित्र कहते हुए तंज कसा कि वे ट्रंप के लगातार बयानों पर अब तक चुप क्यों हैं.
विदेश मंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वो भी अपने मित्र, अमेरिकी विदेश मंत्री द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों के समर्थन में दिए गए बयानों और भारत-पाकिस्तान वार्ता के लिए "न्यूट्रल साइट" की बात पर पूरी तरह खामोश हैं. आखिर यह गरजती हुई खामोशी क्यों?
इसे भी पढ़ें : माइंस">https://lagatar.in/mines-scam-cbi-court-directs-to-release-passport-of-usha-martin-md-rajiv-jhawar/">माइंस

घोटाला: CBI कोर्ट ने उषा मार्टिन के MD राजीव झंवर का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया निर्देश
कांग्रेस ने की पारदर्शिता की मांग कांग्रेस ने सरकार से यह स्पष्ट करने की मांग की है कि क्या वास्तव में किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से भारत और पाकिस्तान के बीच कोई समझौता हुआ है? अगर नहीं, तो सरकार ट्रंप के बयानों को सार्वजनिक रूप से खारिज क्यों नहीं कर रही? इसे भी पढ़ें : शराब">https://lagatar.in/liquor-scam-all-three-accused-presented-in-acb-court-sent-to-judicial-custody/">शराब

घोटाला के तीन आरोपियों की ACB कोर्ट में पेशी, न्यायित हिरासत में भेजे गये
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही