Search

 
 
 

जयराम की पार्टी JKLM की 8वीं लिस्ट जारी, तीन सीटों पर उम्मीदवार बदले

 
  • तीन सीट पर उम्मीदवार बदले
  • दो सीट महेशपुर व निरसा से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान
  • अब तक 76 सीटों पर हो चुकी है उम्मीदवारों की घोषणा
Ranchi :  जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने आठवीं लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी ने पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. इनमें से दो सीट पर पार्टी ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है. जबकि तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों में बदलाव किया गया है. जारी सूची के अनुसार, जेएलकेएम ने महेशपुर से मनोज मरांडी को और निरसा से आशावाणी पाल को उम्मीदवार बनाया है. वहीं दुमका के शिकारीपाड़ा, रांची के खिजरी और साहिबगंज के बोरियो सीट पर प्रत्याशियों के नामों में बदलाव किया गया है. जारी सूची के अनुसार, खिजरी से सरिता तिर्की की जगह अब पारसनाथ उरांव चुनाव लड़ेंगे. वहीं शिकारीपाड़ा से अविनाश हेंब्रम की जगह मुन्नी हांसदा को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं बोरियो से उमेश मदैया को हटाकर सूर्यनारायण हांसदा को चुनावी मैदान में उतारा गया है. बता दें कि जेएलकेएम ने अब तक 76 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

दुमका सीट पर उम्मीदवार की घोषणा, दो सीट पर फिर बदले प्रत्याशी

आठवीं लिस्ट जारी करने के बाद जेएलकेएम ने नौंवी सूची जारी की. इसमें तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया. जेएलकेएम ने दुमका सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की. इस सीट पर पार्टी ने शुभ दास कोड़ा को प्रत्याशी बनाया. वहीं पुनर्विचार के बाद दो सीटों (खिजरी और निरसा) पर प्रत्याशियों के नामों में बदलाव किया. खिजरी विधानसभा सीट पर दूसरी बार प्रत्याशी का नाम बदला गया है. इस सीट पर पहले सरिता तिर्की को उम्मीदवार बनाया गया था. लेकिन उनको हटाकर पारसनाथ उरांव को प्रत्याशी बनाया गया. वहीं अब पारसनाथ उरांव को हटाकर समुदर पाहन को चुनावी मैदान में उतारा गया है. वहीं निरसा सीट पर आशावाणी पाल को हटाकर अशोक कुमार मंडल को प्रत्याशी बनाया गया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही