Ranchi : टाइगर जयराम महतो की पार्टी को इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया से मान्यता मिल गयी है. इसके बाद गैर राजनीतिक संगठन झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) अब ``झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा`` (JLKM) के नाम से जानी जायेगी. JLKM पार्टी का रजिस्ट्रेशन नंबर 56/042/4\2024 है. पार्टी निबंधन के बाद जयराम महतो ने एक सूचना जारी की है. उन्होंने कहा कि जो भी इस राजनीतिक दल से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे अपनी दावेदारी विधानसभा सीट के साथ कर सकते हैं. आवेदन फार्म प्रधान कार्यालय धनबाद से प्राप्त किया जा सकता है.
''झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा'' के नाम से जानी जायेगी जयराम की पार्टी, चुनाव आयोग से मिली मान्यता
Last Updated: Aug 08, 2024 12:00 AM (IST)