Search

 
 
 

जयशंकर ने कहा, सिंधु जल संधि स्थगित रहेगी, POK खाली करे पाकिस्तान

 
पाकिस्तान के पास आतंकवादियों की एक सूची है जिसे सौंपने की जरूरत है और उन्हें आतंकवादियों के बुनियादी ढांचे को बंद करना होगा. NewDelhi : विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने आज कहा कि सिंधु जल संधि स्थगित है. यह तब तक स्थगित रहेगी जब तक पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को विश्वसनीय रूप से नहीं रोका जाता. कश्मीर पर चर्चा के लिए एकमात्र मुद्दा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में अवैध रूप से कब्जाए गए भारतीय क्षेत्र को खाली करना है, हम उस चर्चा के लिए तैयार हैं. एस जयशंकर दिल्ली में होंडुरास दूतावास के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे. विदेश मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा, हमें बहुत सारा अंतर्राष्ट्रीय समर्थन मिला. कहा कि हमारे पास संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव था कि अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. जयशंकर ने कहा, हमने आतंकवादी ढांचे को नष्ट किया.  हमने पाकिस्तान को अगाह किया था कि हम आतंकवादी ढांचे पर हमला करने जा रहे हैं, न कि सेना पर. सेना के पास यह विकल्प है कि वह इस ऑपरेशन में हस्तक्षेप न करे. उन्होंने इस सलाह को नहीं माना. पाकिस्तान ने भारत पर हमले किये. कहा कि इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की.  सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि हमने पाकिस्तान का कितना ज्याजा नुकसान किया हमने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से उन्हें जवाबदेह ठहराया. भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने साफ शब्दों में पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया कि सिंधु जलसंधि स्थगित रहेगी. पाकिस्तान के साथ महज पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और आतंकवाद के मुद्दे पर बात होगी. पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध और व्यवहार पूरी तरह से द्विपक्षीय होंगे.  इस पर वर्षों से राष्ट्रीय सहमति बनी हुई है और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है.  प्रधानमंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान के साथ बातचीत केवल आतंकवाद पर होगी. पाकिस्तान के पास आतंकवादियों की एक सूची है जिसे सौंपने की जरूरत है और उन्हें आतंकवादियों के बुनियादी ढांचे को बंद करना होगा. उन्हें पता है कि क्या करना है.  हम उनके साथ आतंकवाद के बारे में चर्चा करने के लिए तैयार हैं जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान के साथ बातचीत केवल आतंकवाद पर होगी. इसे भी पढ़ें :बोले">https://lagatar.in/rajnath-singh-said-nuclear-weapons-are-not-safe-in-the-hands-of-rogue-country-pakistan/">बोले

राजनाथ सिंह, दुष्ट देश पाकिस्तान के हाथ में परमाणु हथियार सुरक्षित नहीं 
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही