Search

 
 
 

झारखंड में जल जीवन मिशनः 35,286 योजनाएं लंबित, 8 जिलों में दो हजार से अधिक स्कीम पेंडिंग

झारखंड में जल जीवन मिशन की योजनाएं केंद्र सरकार से अनुदान की राशि नहीं मिलने के कारण फंस गई है.
 

Ranchi : झारखंड में जल जीवन मिशन की योजनाएं केंद्र सरकार से अनुदान की राशि नहीं मिलने के कारण फंस गई है. राज्य में जल जीवन मिशन के तहत 82,912 योजनाएं ली गई हैं, जिसमें अब तक 35,286 योजनाएं लंबित हैं. इसके लिए राज्य सरकार ने केंद्रीय अनुदान के तौर पर लगभग छह हजार करोड़ रुपये की मांग की है, पर अब तक केंद्र ने अभी तक कोई राशि नहीं दी है.

 

आठ जिलों में दो हजार से अधिक योजनाएं लंबित


झारखंड में आठ जिलों में जल जीवन मिशन की दो हजार से अधिक योजनाएं लंबित हैं. इसमें सबसे अधिक गिरिडीह में 5009 योजनाएं लंबित हैं. चतरा में 2681, हजारीबाग में 2940, पलामू में 2185, पश्चिमी सिंहभूम में 3386, रांची में 3012, साहेबगंज में 3600 और सिमडेगा में 2477 योजनाएं लंबित हैं. 

 

जानें किस जिले में कितनी योजनाएं हैं लंबित

जिला कितनी योजनाएं लंबित
बोकारो    24
चतरा 2681
देवघर 944
धनबाद   437
दुमका 705
गढ़वा 1859
गिरिडीह 5009
गोड्डा   31
गुमला 538
हजारीबाग 2840
जामताड़ा 311
खूंटी 1268
कोडरमा 126
लोहरदगा 1809
पाकुड़ 306
पलामू   2185
पश्चिमी सिंहभूम 3386
पूर्वी सिंहभूम 458
रांची 3012
साहेबगंज 3600
सरायकेला 96
सिमडंगा   2477


           
 क्या है जल जीवन योजना की फैक्ट फाइल

 

   केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन की योजना 2019 में लागू की थी, जिसे 2028 तक बढ़ा दिया गया है.

•    झारखंड में नल जल की 82912 योजनाएं संचालित हैं, जिनमें से 35286 लंबित हैं.

•    केंद्रांश के रूप में 24,665 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं, लेकिन केंद्र ने महज 5,987 करोड़ रुपये दिए हैं.

•    राज्य सरकार ने अपने राज्यांश से 1,231 करोड़ रुपये जारी किए हैं.

•    वित्तीय वर्ष 2024-25 में अपने राज्यांश से 1,231 करोड़ जारी कर योजनाओं को चालू कराने की दिशा में पहल की.

•    इस वित्तीय वर्ष में भी राज्यांश की राशि से योजनाओं को पूर्ण कराने की कोशिश की जा रही है.
           
            
       

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही