Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बकाया मानदेय के लिए जल सहियाओं ने डीसी कार्यालय पर दिया धरना

Advertisement
Advertisement
jamshedpur : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधीन कार्यरत पूर्वी सिंहभूम जिले की जल सहियाओं ने सोमवार को मानदेय भुगतान की मांग को लेकर डीसी कार्यालय पर धरना- प्रदर्शन किया. इस दौरान सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ सभी ने थाली बजाकर नारेबाजी की. जल सहियाओं ने घोषणा की कि जब तक उनका बकाया मानदेय नहीं मिलेगा. तब तक आंदोलन जारी रहेगा. जल सहिया संघ की जिला अध्यक्ष नीतू सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा के बाद सभी जलसहिया रांची जाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगी. वर्ष 2010 से वे पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यों में सहयोग कर रही हैं. सभी सहियाओं को प्रत्येक माह 1000 रुपए मानदेय देने की बात हुई थी. लेकिन 28 माह से मानदेय नहीं मिला है. इसे भी पढ़ें : आज">https://lagatar.in/tej-pratap-yadav-will-take-out-a-foot-march-from-gandhi-maidan-today-invites-tejashwi-too/">आज

गांधी मैदान से तेजप्रताप यादव निकालेंगे पैदल मार्च, तेजस्वी को भी दिया आमंत्रण
नीतू सिंह ने बताया कि कई बार विभाग को इस संबंध में सूचित किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अभी पर्व-त्योहार है, लेकिन हम सभी के हाथ खाली हैं. विभाग भूखे रखकर लगातार काम कराता रहा, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. उन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में 2400 जल सहिया हैं. कुछ लोगों को दो-तीन माह का मानदेय दिया गया है. बाकी लोगों का 28 माह का बकाया है. इसके कारण सभी आंदोलन कर रही हैं. वे अपनी बात सरकार के स्तर तक पहुंचा चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. इसलिए सभी ने निर्णय लिया है कि दुर्गा पूजा के बाद रांची जाकर विरोध दर्ज कराएंगे. उसके बाद भी अगर उन्हें मानदेय नहीं मिलता है तो वे सभी कार्य का बहिष्कार करेंगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही