Search

 
 
 

रांची में जाम ही जाम, राहगीर परेशान

 
Ranchi: राजधानी रांची के लगभग सभी मुख्य मार्ग जाम हैं. इस वजह से राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शाम 5:30 बजे से जाम की स्थिति बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, मेन रोड, कोकर रोड, रातू रोड, सर्कुलर रोड में जाम के कारण गाड़ियां रेंग रही हैं. अपने गंतव्य तक जाने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ट्रैफिक कंट्रोल की ओर से कहा गया की जाम के कारण का पता नहीं लग सका है. हालांकि सोमवार और शनिवार को ट्रैफिक लोड ज्यादा रहता है. ट्रैफिक क्लियर करने के लिए तमाम ट्रैफिक पुलिस के जवान और अधिकारी मौजूद हैं. वहीं ट्रैफिक एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि वो ग्राउंड पर मौजूद हैं. जल्द ट्रैफिक को क्लियर करने के कोशिश की जा रही है. [caption id="attachment_858719" align="alignnone" width="1152"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/2-25.jpg"

alt="" width="1152" height="864" /> रांची के कई सड़कों पर जाम, राहगीर परेशान[/caption] इसे भी पढ़ें- HC">https://lagatar.in/hcs-directive-dc-and-sp-should-ban-slaughtering-and-hanging-of-animals-openly-for-meat/">HC

का निर्देश: मांस के लिए जानवर काट कर खुलेआम लटकाने पर रोक लगाए DC और एसपी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही