Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामाडोबा गोलीकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल दो पल्सर बाइक भी बरामद

यह जानकारी रविवार को सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद महतो ने प्रेस वार्ता कर दी. एसडीपीओ ने बताया कि 29 मई को डुमरी नंबर-2 निवासी 28 वर्षीय रिक्की सिंह को आपसी विवाद के दौरान गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. घटना के बाद घायल रिक्की सिंह की पत्नी चंदा कौर के आवेदन पर जोड़ापोखर थाना में कांड संख्या 64/26 दर्ज किया गया.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad :  झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामाडोबा डुमरी नंबर-2 में आपसी विवाद के दौरान हुई गोलीबारी की घटना का धनबाद पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली हैं.

 

यह जानकारी रविवार को सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद महतो ने प्रेस वार्ता कर दी. एसडीपीओ ने बताया कि 29 मई को डुमरी नंबर-2 निवासी 28 वर्षीय रिक्की सिंह को आपसी विवाद के दौरान गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. घटना के बाद घायल रिक्की सिंह की पत्नी चंदा कौर के आवेदन पर जोड़ापोखर थाना में कांड संख्या 64/26 दर्ज किया गया.

 

मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई.घटना की गंभीरता को देखते हुए धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद महतो के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया.

 

टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया.जांच के दौरान पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपियों नानक सिंह और आरिफ अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं घटना में इस्तेमाल की गई दोनों बजाज पल्सर 220 मोटरसाइकिलें भी बोकारो स्टील रेलवे स्टेशन क्षेत्र से बरामद कर ली गईं.

 

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे हर्ष सिंह और गौरव सिंह के साथ रिक्की सिंह के घर के पास रखे गए रोपवे केबल को उठाने गए थे .इसी दौरान रिक्की सिंह और उसके भाई विजय उर्फ दारा सिंह के साथ कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई.

 

विवाद बढ़ने पर जामाडोबा पेट्रोल पंप के समीप हर्ष सिंह ने रिक्की सिंह पर गोली चला दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि पूर्व में रिक्की सिंह और उसके दोनों भाई, गौरव सिंह उर्फ गोपु के साथ मिलकर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे थे.

 

हालांकि वर्तमान विवाद के पीछे की वास्तविक वजह और आपराधिक पृष्ठभूमि की पुलिस गहराई से जांच कर रही है.एसडीपीओ प्रकाश चंद महतो ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही पूरे मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही