Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमैका : सरकारी बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सात लोग घायल, दो दिनों के लिए कर्फ्यू लगाया गया

Kingston :  जमैका की राजधानी किंग्सटन के दक्षिणी इलाके में सरकारी मिनी बस पर अंधाधुंध फायरिंग की खबर है. इस गोलीबारी में तीन बच्चे समेत सात यात्री घायल हो गये. घटना के बाद प्रशासन ने सीव्यू गार्डन्स में दो दिन के लिए कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है. जमैका कांस्टैबुलरी फोर्स ने इस बात की जानकारी दी है. बताया कि किंग्सटन के सीव्यू गार्डन्स में बंदूकधारियों ने सरकारी मिनी बस पर हमला किया. पुलिस दो लोगों की तलाश कर रही है. (पढ़ें, सुप्रीम">https://lagatar.in/important-decision-of-the-supreme-court-government-employees-are-not-entitled-to-pay-money-in-lieu-of-overtime/">सुप्रीम

कोर्ट का अहम फैसला, सरकारी कर्मचारी ओवरटाइम के बदले पैसे के भुगतान के हकदार नहीं)

एक व्यक्ति को निशाना बना रहे थे बंदूकधारी

आशंका जतायी जा रही है कि बंदूकधारी बस में सवार होने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को निशाना बना रहे थे. हालांकि इसको लेकर अधिकारियों ने कोई टिप्पणी नहीं की है. हालांकि घटना के बाद प्रशासन ने सीव्यू गार्डन्स में दो दिन के लिए कर्फ्यू लगा दिया है. बता दें कि जमैका में गैंगवार और ड्रग्स कारोबार आम बात हो गयी है.़ इसे भी पढ़ें : पटना:">https://lagatar.in/patna-ashwini-choubey-said-those-who-call-atiq-ashraf-martyrs-should-be-shot/">पटना:

अश्विनी चौबे ने कहा- अतीक-अशरफ को शहीद बताने वालों को मार देनी चाहिये गोली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही