Search

 
 
 

जमाताड़ा  : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आयी मासूम, हालत गंभीर, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

जानकारी के अनुसार कोरीडीह वन गांव निवासी सफ़ाउल अंसारी की पुत्री सजदा खातून (5 वर्ष) तालाब से स्नान कर अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी.
 

Jamtara  : जमाताड़ा में नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर आज रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी.

Uploaded Image

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया. सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गयी.

 

मिली जानकारी के अनुसार कोरीडीह वन गांव निवासी सफ़ाउल अंसारी की पुत्री सजदा खातून (5 वर्ष) तालाब से स्नान कर अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी.

 

घटना के तुरंत बाद परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

 

हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो वाहन की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे को जाम कर दिया. सड़क जाम होने से कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा.

 

मौके पर पहुंची नारायणपुर पुलिस ग्रामीणों को समझाने-बुझाने एवं जाम हटाने का प्रयास कर रही है. साथ ही पुलिस द्वारा दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

 

घटना के बाद से बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इलाके में घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही