Search

 
 
 

जमाताड़ा : पेड़ से टकराई बाइक, 17 वर्षीय युवक किशोर मुर्मू की दर्दनाक मौत

जमाताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के भगाबान्ध गांव के समीप मंगलवार देर रात करीब 11:30 बजे सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई.
 

Jamtara : जमाताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के भगाबान्ध गांव के समीप मंगलवार देर रात करीब 11:30 बजे सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई.

 

उसकी पहचान करमोई गांव निवासी किशोर मुर्मू (पिता होपना मुर्मू) के रूप में की गई है.प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोर अपने एक रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर लौट रहा था.

 

इसी दौरान उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि  किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल नारायणपुर थाना पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया.

 

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही