Search

 
 
 

जमाताड़ा : तेज रफ्तार बाइक पिकअप वैन से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल

जमाताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के दलदला मोड़ के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पिकअप वैन से टकरा गयी. इस हादसे में बाइक चालक समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी.
 

Jamtara : जमाताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के दलदला मोड़ के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पिकअप वैन से टकरा गयी. इस हादसे में बाइक चालक समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहारंग गांव निवासी मंगल हेंब्रम 22 वर्ष अपने दोस्त दीपक हांसदा 19 वर्ष के साथ बोरवा स्थित एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे.

 

इसी दौरान दलदला मोड़ के पास उनकी मोटरसाइकिल तेज रफ्तार होने के कारण सामने खड़ी पिकअप वैन से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही