Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जम्मू-कश्मीर : भारत जोड़ो यात्रा आगे बढ़ी, संजय राउत हुए शामिल, कहा, देश में माहौल तेजी से बदल रहा है

Kathua : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सर्दी के मौसम की बारिश के बीच आज शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में हटली मोड़ से पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा फिर शुरू की. आज यात्रा में शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के संजय राउत सहित कई बड़े नेता शामिल हुए. राहुल सफेद टी-शर्ट पर काले रंग की बरसाती (रेनकोट) पहने नजर आये. यात्रा सुबह सात बजे आरंभ होनी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण यह एक घंटे 15 मिनट की देर से शुरू हुई. भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम चरण में राहुल के साथ पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष विकार रसूल वानी और उनके पूर्ववर्ती जीए मीर सहित कई कांग्रेस नेता शामिल हुए .

मैं अपनी पार्टी की ओर से यात्रा में शामिल होने आया हूं

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद संजय राउत ने कहा, मैं अपनी पार्टी की ओर से यात्रा में शामिल होने आया हूं. देश में माहौल तेजी से बदल रहा है. मैं राहुल को वास्तविक मुद्दों पर आवाज उठाने वाले नेता के रूप में देख रहा हूं. उन्होंने कहा, जिस तरह से लोग इस यात्रा से जुड़ रहे हैं, यह दिल को छू लेने वाला है. वह एक नेता हैं और इसलिए वह सड़कों पर हैं. जनता फैसला करेगी कि उनका नेता कौन होगा. बता दें कि यात्रा ने गुरुवार को लखनपुर से जम्मू-कश्मीर में प्रवेश किया था. वहां रात्रि विश्राम किया गया.

फारूक अब्दुल्ला ने भारत जोड़ो यात्रा का  स्वागत किया था

नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने पर उसका स्वागत किया था. जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है. यात्रा के लिए पुलिस और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की तैनाती के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. यात्रा शुरू होने से कुछ घंटे पहले कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और समर्थक तिरंगा लेकर कठुआ पहुंचे. खबर है कि आज यात्रा के तहत 25 किलोमीटर की दूरी तय की जायेगी. भारत यात्री रात में कठुआ जिले के चडवाल में विश्राम करेंगे. शनिवार को भी भारत यात्री विश्राम करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही