Jammu-Kashmir : जम्मू-कश्मीर के बालाकोट में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. सुरक्षा बलों ने रविवार अहले सुबह सर्च ऑपरेशन कर दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया. दोनों आतंकी भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे. जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के जवान इलाके की घेराबंदी कर अभी भी सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. इंडियन आर्मी के व्हाइट नाइट कॉर्प्स के अनुसार, शनिवार देर रात बालाकोट सेक्टर में आतंकवादी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इसमें दो आतंकी मारे गये. अधिकारियों ने कहा कि सेना के जवानों ने एक गांव में संदिग्ध गतिविधि देखी. इसके बाद फायरिंग की. मारे गये आतंकवादियों के शव आज सुबह बरामद हुए, जब सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया. (पढ़ें, भाजपा">https://lagatar.in/senior-bjp-leader-keshari-nath-tripathi-passed-away-breathed-his-last-at-88/">भाजपा
के वरिष्ठ नेता केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, 88 साल में ली अंतिम सांस)
भारत में जानलेवा शीत लहर, कानपुर में एक सप्ताह में हार्ट और ब्रेन अटैक से 98 लोगों की मौत
में कोविड वैक्सीन की किल्लत, 27 दिसंबर को मॉक ड्रिल के दौरान जल्द टीका मिलने का दिया था भरोसा [wpse_comments_template]
के वरिष्ठ नेता केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, 88 साल में ली अंतिम सांस)
डांगरी हमले में शामिल आतंकियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन जारी है। बालाकोट में सीमा पर तैनात सतर्क सैनिकों ने अब तक 2 आतंकवादियों का पता लगाकर उन्हें मार गिराया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और कार्रवाई जारी है: व्हाइट नाइट कॉर्प्स
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January">https://twitter.com/AHindinews/status/1611903504712597504?ref_src=twsrc%5Etfw">January
8, 2023
राजौरी में आतंकवादी हमले में 7 लोगों की गयी थी जान
गौरतलब है कि राजौरी के डांगरी गांव में 1 और 2 जनवरी को आतंकवादियों के हमले में 7 लोग मारे गये थे. जबकि इस आतंकवादी हमले में कई लोग घायल हो गए थे. आतंकवादियों ने 1 जनवरी को एक विशेष समुदाय के सदस्यों के घरों पर गोलीबारी की थी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गयी थी. वहीं अगले दिन एक आईईडी विस्फोट में 2 बहनों और एक 5 साल के बच्चे की जान चली गयी थी. इसे भी पढ़ें : उत्तर">https://lagatar.in/deadly-cold-wave-in-north-india-98-people-died-due-to-heart-and-brain-attack-in-a-week-in-kanpur/">उत्तरभारत में जानलेवा शीत लहर, कानपुर में एक सप्ताह में हार्ट और ब्रेन अटैक से 98 लोगों की मौत
2022 में जम्मू कश्मीर में मारे गये 172 आतंकी
पुलिस के अनुसार, साल 2022 में जम्मू-कश्मीर 172 आतंकी मारे गये. साल 2022 में कश्मीर में कुल 93 सफल मुठभेड़ हुए. जिसमें 42 विदेशी आतंकवादियों सहित 172 आतंकवादी मारे गये. मारे गये आतंकवादी में 108 लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और द रेसिस्टेंट फ्रंट (टीआरएफ) के थे. वहीं जेईएम के 35, एचएम के 22, अल-बद्र के 4 और एजीयूएच के 3 आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गये. वहीं कश्मीर घाटी में हुए हमलों में करीब 29 नागरिकों की जान चली गयी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/shortage-of-kovid-vaccine-in-jharkhand-assured-to-get-vaccine-soon-during-mock-drill-on-december-27/">झारखंडमें कोविड वैक्सीन की किल्लत, 27 दिसंबर को मॉक ड्रिल के दौरान जल्द टीका मिलने का दिया था भरोसा [wpse_comments_template]
Leave a Comment