Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जम्मू कश्मीर : अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, 2 आतंकियों को घेरे जाने की खबर

Shrinagar : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच आज रविवार को मुठभेड़ शुरू हो गयी है. कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी है. पुलिस और सुरक्षाबलों ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर 2 आतंकियों को घेर लिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि संगम इलाके के अंदन में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और सर्च अभियान चला रही है. सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलायी. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की और मुठभेड़ शुरू हो गयी. पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है और मुठभेड़ जारी है. (पढ़ें, महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-violent-clash-between-two-groups-in-akola/">महाराष्ट्र

: अकोला में दो गुटों में हिंसक झड़प, उपद्रवियों ने जमकर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की, धारा 144 लागू)

सुरक्षाबलों ने उरी में आतंकी घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम

इससे पहले शनिवार को भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में आतंकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया था. शनिवार को आतंकवादियों ने उड़ी सेक्टर में एलओसी के जरिये इस पार दाखिल होने की कोशिश की. लेकिन कामयाब नहीं हो पाये. अंत में पाकिस्तान की तरफ से उड़ाये जा रहे क्वाडकॉप्टर को वापस जाना पड़ा था. सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान आतंकियों और भारतीय सेना के बीच गोलीबारी भी हुई थी. इसे भी पढ़ें : केंद्र-राज्य">https://lagatar.in/24-crore-scheme-hanging-in-center-state-fight/">केंद्र-राज्य

की लड़ाई में लटकी 24 करोड़ की योजना, दक्षिण में भाजपा कहीं नहीं, 4.46 एकड़ जमीन की दो कहानी, ”किंगमेकर” की उम्मीदों पर फिरा पानी समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही