Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जम्मू-कश्मीर : बारामूला में सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर, दो आतंकवादी मारे गये

Advertisement
Advertisement
Srinagar : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा(एलओसी) के पास शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है. पुलिस ने यह जानकारी दी.              ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सुरक्षाबलों  का तलाश अभियान जारी है

कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया, बारामूला जिले के हथलंगा में उरी के सीमावर्ती इलाके में आतंकवादियों और सेना एवं बारामूला पुलिस के जवानों के बीच मुठभेड़ छिड़ गयी है. लगभग 20 मिनट बाद एक्स पर जारी एक अन्य पोस्ट में कश्मीर पुलिस ने बताया, मुठभेड़ में एक आतंवादी मारा गया. बाद में फिर खबर आयी कि दूसरा आतंकवादी भी ढेर कर दिया गया है. तलाश अभियान अभी भी जारी है. यह मुठभेड़ ऐसे समय में हो रही है, जब अनंतनाग जिले के जंगलों में डेरा डालने वाले आतंकवादियों को काबू में करने के लिए सेना बड़ा अभियान चला जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही