Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जम्मू-कश्मीर : राजौरी के धांगरी चौक में प्रदर्शन के दौरान IED ब्लास्ट, 5 लोग घायल

Advertisement
Advertisement
Jammu : जम्मू-कश्मीर में आज फिर आतंकियों ने हमला किया है. राजौरी के धांगरी चौक में प्रदर्शन के दौरान IED ब्लास्ट हुआ है. इस आईडी ब्लास्ट में 5 लोगों के घायल होने की सूचना है. इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह लोग राजौरी में हुए आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, उसी दौरान यह ब्लास्ट हुआ. इस घटना के बाद वहां भारी संख्या में पुलिस और सेना के जवान तैनात हैं. (पढ़ें, आज">https://lagatar.in/today-a-76-feet-meteorite-will-pass-very-close-to-the-earth-moving-fast/">आज

धरती के बेहद करीब से गुजरेगा 76 फीट का उल्कापिंड, तेजी से बढ़ रहा आगे)

कल भी आतंक‍ियों ने हिंदू परिवारों पर किया था हमला

बता दें कि राजौरी में कल भी आतंक‍ियों ने हिंदू परिवारों पर हमला किया था. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गयी थी. जबक‍ि 10 लोग घायल हुए थे. पुल‍िस के अनुसार, 1 जनवरी को करीब 7:15 बजे हायर सेकेंड्री स्कूल, डांगरी के पास गोलीबारी की घटना हुई थी. करीब 50 मीटर की दूरी पर अलग-अलग तीन घरों में फायरिंग की गयी थी. इस आतंकी घटना के बाद सनातन धर्म ने ने नाराजगी जताते हुए हमले के विरोध में राजौरी शहर में पूर्ण बंद की अपील की थी. जब आईडी ब्लास्ट हुआ, तब लोग धांगरी चौक में प्रदर्शन कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : 2023">https://lagatar.in/first-trading-day-of-2023-market-opened-on-green-mark-tata-steel-shares-rose-2-60/">2023

का पहला कारोबारी दिन, हरे निशान पर खुला बाजार, टाटा स्टील के शेयरों में 2.60 फीसदी की तेजी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही