Jammu : जम्मू कश्मीर के DG जेल हेमंत लोहिया की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. डीजी की हत्या का आरोपी उनका नौकर ही है, उसका नाम यासिर अहमद है. पुलिस के अनुसार,डीजी लोहिया की हत्या के बाद नौकर फरार हो गया था. डीजी की हत्या करके आरोपी यासिर ने शव को जलाने का भी प्रयास किया था. क्योंकि शव पर चोट के अलावा जलने के निशान भी पाये गये हैं. पुलिस ने यासिर की फोटो भी जारी कर दी है. यहां बता दें कि जम्मू कश्मीर के डीजी जेल हेमंत लोहिया की हत्या गला रेतकर की गयी थी. उनका शव जम्मू के उदयवाला में उनके दोस्त के घर पर मिला था.
जम्मू कश्मीर : नौकर ने की थी DG जेल हेमंत लोहिया की हत्या, हथियार संग हुआ गिरफ्तार
Last Updated: Oct 04, 2022 12:00 AM (IST)