Search

 
 
 

जम्मू कश्मीर आतंकी हमला, एनआईए और फोरेसिंक टीम जांच के लिए दिल्ली से रवाना

 
NewDelhi : जम्मू कश्मीर के पुंछ में कल 20 अप्रैल को सेना के ट्रक पर हुए आतंकी हमले में राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान शहीद हो गये. इस हमले की जिम्मेदारी People`s Anti-Fascist Front (PAFF) नामक आतंकी संगठन ने ली है. जान लें कि पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट इन दिनों जम्मू-कश्मीर में सक्रिय है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़ा हुआ है. हालांकि जनवरी में गृह मंत्रालय ने इस संगठन को प्रतिबंधित कर दिया है.          नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शुरुआत में इसे हादसा माना गया था

बदलते घटनाक्रम के बीच खबर है कि इस हमले की जांच के लिए एनआईए और फोरेसिंक टीम दिल्ली से जम्मू कश्मीर रवाना हो गयी है. बता दें कि जी-20 की शिखर बैठक के बीच हुए इस आतंकी हमले को भारतीय एजेंसियों को कड़ी चुनौती माना जा रहा है. गुरुवार दोपहर बाद लगभग तीन बजे जम्मू कश्मीर के पुंछ में सेना के एक वाहन में अचानक आग लगी. बताया गया कि सेना के जवान ट्रक से सब्जी और अन्य जरूरी सामान लेने गये थे शुरुआती जानकारी में इस घटना में चार जवानों के शहीद होने की बात सामने आयी. शुरुआत में इसे हादसा माना गया. लेकिन बाद में साफ हुआ कि यह आतंकी हमला है.

जम्मू कश्मीर में सघन सर्च ऑपरेशन जारी

आतंकी हमले के बाद सेना ने तलाशी अभियान शुरू किया, जो आज शुक्रवार को भी जारी है. आतंकी हमले में शहीद हुए पांच जवानों में से चार पंजाब के और एक ओड़िशा के रहने वाले थे. इनमें लांस नायक देबाशीष बसवाल, लांस नायक कुलवंत सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह, सिपाही सेवक सिंह और हवलदार मनदीप सिंह शामिल हैं, लांस नायक देबाशीष बसवाल उड़ीसा के,अन्य 4 शहीद पंजाब के निवासी हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही