Srinagar : जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है. आतंकवादियों ने मंगलवार को तीन घंटों में दो जगह सुरक्षाबलों पर हमला किया. पहले आतंकवादियों ने श्रीनगर के सौरा के आंचर इलाके में एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि इस हमले में उनकी 9 साल की बेटी घायल हो गई. पुलिस के अनुसार मृत जवान की पहचान सैफुल्ला कादरी के रूप में हुई है, जिसे मलिक साब इलाके में उसके घर पर गोली मार दी गई थी, जिससे वह और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
Summit : क्वॉड से निकला चीन की नाकेबंदी का नया फॉर्मूला, खाका तैयार [wpse_comments_template]
कुलगाम के यारीपोरा पुलिस थाना क्षेत्र में ग्रेनेड फेंका
दूसरे हमले में आतंकवादियों ने कुलगाम के यारीपोरा पुलिस थाना क्षेत्र में ग्रेनेड फेंका. ये ग्रेनेड दीवार पर फटा. इस हमले में तीन नागरिक घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हमले के बाद इलाके की घेराबंदी की गई. वहीं सौरा में हुए हमले के बाद पिता और पुत्री दोनों को तुरंत इलाज के लिए एसकेआईएमएस अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, सिपाही ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि उसकी घायल बेटी जिसके दाहिने हाथ में गोली लगी है, उसका इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है.आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी
आतंकी संगठन टीआरएफ ने सौरा के हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि हमले को गजेल स्क्वॉड ने अंजाम दिया था और विशेष अभियान समूह के जवान को निशाना बनाया था. लश्कर फ्रंट-टीआरएफ ने कई हमलों की धमकी देते हुए कहा कि जल्द ही और अधिक लक्षित हमले किए जाएंगे.मई में तीन पुलिसकर्मियों को बनाया निशाना
एक पखवाड़े में सौरा इलाके में यह दूसरा हमला है. 7 मई को टीआरएफ के आतंकवादियों ने आज के हमले की जगह से सिर्फ एक किलोमीटर दूर ऐवा पुल पर पुलिसकर्मी गुलाम हसन की गोली मारकर हत्या कर दी. सैफुल्ला मई के महीने में आतंकवादी गोलियों की चपेट में आने वाले तीसरे पुलिसकर्मी हैं क्योंकि 13 मई को पुलवामा जिले में पुलिसकर्मी रियाज अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थीनहीं बख्शे जाएंगे हमलावर- उप-राज्यपाल
जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हमले को कार्यतापूर्ण बताते हुए निंदा की और पुलिस कर्मी की परिवार के साथ संवेदना जताते हुए घायल बच्ची के जल्दी ठीक होने की कामना की. उन्होंने कहा कि मैं श्रीनगर के सौरा में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. मैं लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि इस घिनौने हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएंगे. मैं शहीद पुलिसकर्मी सैफुल्ला कादरी को सलाम करता हूं. राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा. इसे भी पढ़ें – Quad">https://lagatar.in/quad-summit-a-new-formula-for-chinas-blockade-came-out-of-quad-blueprint-ready/">QuadSummit : क्वॉड से निकला चीन की नाकेबंदी का नया फॉर्मूला, खाका तैयार [wpse_comments_template]
Leave a Comment