Search

 
 
 

जम्मू-कश्मीर : ग्रामीणों ने दिखायी बहादुरी, लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को धर दबोचा, इनामों की बरसात

 
Jammu/Kashmir : जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आयी है. खबर है कि रियासी जिले में आज रविवार को ग्रामीणों ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है. ग्रामीणों ने हथियारों से लैस लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है जानकारी के अनुसार आतंकियों में राजौरी जिले का निवासी लश्कर कमांडर तालिब हुसैन और पुलवामा जिले का फैजल अहमद डार शामिल है. दोनों आतंकियों को तुकसन गांव में पकड़ा गया है. फैजल हाल ही में हुए आईईडी विस्फोटों का मास्टरमाइंड करार दिया गया है. इसे भी पढ़ें : कश्मीरी">https://lagatar.in/kashmiri-photojournalist-sana-irshad-mattoo-stopped-by-immigration-officials-from-going-abroad/">कश्मीरी

फोटो पत्रकार सना इरशाद मट्टू को इमिग्रेशन अधिकारियों ने विदेश जाने से रोका

आतंकियों के पास से दो एके राइफल, सात ग्रेनेड और एक पिस्तौल बरामद

अधिकारियों ने जानकारी दी कि आतंकियों के पास से दो एके राइफल, सात ग्रेनेड और एक पिस्तौल बरामद हुए हैं. पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि ग्रामीणों को उनकी बहादुरी के लिए 2 लाख रुपए का नकद इनाम दिया जायेगा. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी बहादुर ग्रामीणों को 5 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है. इसे भी पढ़ें : एकनाथ">https://lagatar.in/rahul-narvekar-of-eknath-shinde-faction-wiil-be-new-speaker-of-maharashtra-legislative-assemblydefeated-rajan-salvi-of-maha-vikas-aghadi/">एकनाथ

शिंदे गुट के राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के नये स्पीकर, महा विकास अघाड़ी के राजन साल्वी को हराया

आंतकियों को ग्रामीणों ने रस्सी से बांधा

जानकारी के अनुसार दोनों आतंकी गांव में घूम रहे थे. गांवों वालों को वे संदिग्ध नजर आये. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को धर दबोचा और रस्सियों से बांध दिया. इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही