Search

 
 
 

जम्मू: बिहारी मजदूरों को आतंकवादियों ने बनाया निशाना, दो को मारी गोली

 
Jammu: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने एक बार फिर बिहारी मजदूरों को निशाना बनाया. आतंकवादियों ने दो मजदूरों को गोली मारकर घायल कर दिया. घटना शनिवार की पुलवामा के खरभातपोरा रत्नीपोरा गांव में हुई. घायल मजदूरों की पहचान शमशाद अहमद और फैजान कादरी के रूप में हुई है. दोनों ही बिहार के बेतिया जिले के हैं. दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है.

11 अगस्त को एक मजदूर की हुई थी हत्या

घटना के बाद उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद सुरक्षाबलों ने सतर्कता बरतते हुए इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर में 11 अगस्त को आतंकवादियों ने एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. वह घटना बांदीपोरा जिले के सदुनारा गांव में हुई थी. वह मजदूर बिहार के मधेपुरा जिले का निवासी था. उसकी पहचान मोहम्मद अमरेज के रूप हुई थी. इसे भी पढ़ें–  ED">https://lagatar.in/ed-attaches-statement-of-former-jmm-treasurer-ravi-kejriwal-with-chargesheet/">ED

ने झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल का बयान चार्जशीट के साथ अटैच किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही