Search

 
 
 

जम्मू-कश्मीर : बर्फीले ट्रैक से फिसल कर खाई में गिरे, सेना के 3 जवान शहीद

 
Jammu/kashmir : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास गश्त के दौरान गहरी खाई में गिरने से एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित तीन सैनिक शहीद हो गये. सेना ने आज बुधवार को यह जानकारी दी. सेना के एक अधिकारी ने कहा कि एक जेसीओ और 2 ओआर (अन्य रैंक) का एक दल माछिल सेक्टर में रेगुलर ऑपरेशन के लिए निकला था. तभी तीनों फिसलकर खाई में गिर गये. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/bharat-jodo-yatra-in-punjab-rahul-gandhi-again-said-bjp-and-rss-people-are-dividing-the-country/">भारत

जोड़ो यात्रा पंजाब में, राहुल गांधी ने फिर कहा, भाजपा और आरएसएस के लोग देश को बांट रहे हैं…

ट्रैक पर अचानक से बर्फ गिर गयी

बताया गया कि ट्रैक पर अचानक से बर्फ गिर गयी. जिससे सेना के तीनों जवान फिसलकर गहरी खाई में चले गये. तीनों जवान भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स के सैनिक थे. तीनों के शव को बरामद कर लिये गये हैं. इससे पहले बीते नवंबर महीने में भी कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में ऐसा ही हादसा हुआ था. जिसमें हिमस्खलन की चपेट में आने से तीन जवान शहीद हुए थे. कुपवाड़ा पुलिस ने बताया था कि अल्मोड़ा चौकी के पास हिमस्खलन की चपेट में आने से 56 आरआर के 3 जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गये. इसे भी पढ़ें :बंगाल">https://lagatar.in/bengal-justice-gangopadhyay-said-an-attempt-is-being-made-to-intimidate-the-judiciary/">बंगाल

: जस्टिस गंगोपाध्याय ने कहा, न्यायपालिका को डराने की कोशिश की जा रही है, मचा हड़कंप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही