Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जम्मू : कृपया मोदी जी, हमारे लिए एक अच्छी सी स्कूल बनवा दो... तीसरी कक्षा की सीरत नाज का वीडियो वायरल, अफसर दौड़ पड़े

Kathua : कृपया मोदी जी, हमारे लिए एक अच्छी सी स्कूल बनवा दो ना? जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले की तीसरी क्लास की छात्रा सीरत नाज का यह वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया. वीडियो का इतना तेज असर हुआ कि बड़े-बड़े अफसर उस स्कूल की दिशा में दौड़ पड़े. खबर आयी कि स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर-जम्मू रविशंकर शर्मा खुद दुर्गम इलाके लोहाई-मल्हार ब्लॉक  स्थित इस सरकारी स्कूल का मुआयना करने जा पहुंचे. जानकारी के अनुसार स्कूल के निर्माण का काम शुरू हो गया है. स्कूल में नया फर्श, टाइल्स और नये सिरे से रंग-रोगन किया जा रहा है.            ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

सीरत नाज के वीडियो के बाद प्रशासन हरकत में आ गया

तीन कमरों वाले अपने सरकारी स्कूल की बदहाली देख सीरत नाज ने स्कूल परिसर से ही एक वीडियो जारी किया था. इसमें वह बोल रही है

हमें नीचने बैठना पड़ता है. हमारी वर्दी गंदी हो जाती है

कृपया मोदी जी, हमारे लिए एक अच्छी सी स्कूल बनवा दो ना? हमें नीचने बैठना पड़ता है. हमारी वर्दी गंदी हो जाती है और फिर हमें मम्मी मारती है. हमारे पास बेंच भी नहीं हैं.  वीडियो में वह नया स्कूल भवन भी दिखा रही है, लेकिन उसकी हालत भी जर्जर बनी हुई है.  सीरत नाज के वीडियो के बाद प्रशासन हरकत में आ गया. प्रशासन ने तुरंत स्कूल के निर्माण के लिए फंड रिलीज कर दिया. अधिकारियों के दौरे के बाद एक अन्य वीडियो में नाज ने कहा, उनको मोदी सर ने भेजा था. उन्होंने हमारे स्कूल की हाल देखा, और वो हमारा स्कूल ठीक करवा रहे हैं. बहुत अच्छा लगा, बहुत खुशी हुई. बता दें कि स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर-जम्मू रविशंकर शर्मा 17 अप्रैल को लोहाई स्थित इस स्कूल का दौरा करने पहुंचे थे. वे सीरत नाज से भी मिले. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही